फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

169 प्रसूताओं की होगी जांच व इलाज

Fri, 29 Jan 2016 12:12 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसूताओं की देखभाल व सुरक्षित प्रसव कराने के लिए मातृत्व सप्ताह बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। पहले दिन 2,598 प्रसूताओं की जांच की गई। जिसमें 169 प्रसूताओं को जांच व इलाज के लिए चिह्नित किया गया।
विज्ञापन


हाई रिस्क प्रिगनेंसी मिलने के कारण इनकी जांच व इलाज 5 फरवरी को सीएचसी व जिला अस्पताल में किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मातृत्व सप्ताह शुरू किया गया है।

इसके तहत जिले में 27,256 प्रसूताओं की जांच करनी हैं। इसमें कमजोर व बीमारी से ग्रसित प्रसूताओं को चिह्नित किया जा रहा है। प्रसव से पहले इनका इलाज कराकर सेहतमंद बनाया जाएगा।
विज्ञापन


पहले दिन जिले में 2,598 प्रसूताओं की जांच हुई। जिसमें 169 प्रसूताओं को जांच व इलाज के लिए चिह्नित किया गया है। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार यादव ने बताया कि यह अभियान सात दिनों तक चलेगा।

एएनएम, आशा बहू व अन्य महिला स्वास्थ्यकर्मी गांवों में प्रसूताओं को चिह्नित कर रही है। 5 फरवरी को हाई रिस्क प्रिगनेंसी वाली मिलने वाली प्रसूताओं को सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल में लाकर जांच व इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें