फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरचंदपुर पुलिस ने पकड़ा 1350 पौवा अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। पुलिस तथा आबकारी टीम ने चेकिंग के दौरान 1350 पौवा अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दो शातिरों को वाहन के साथ गिरफ्तार भी किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। बताते हैं कि होली और चुनाव में बांटने के लिए शराब को एकत्र किया जा रहा था।
विज्ञापन



पुलिस तथा आबकारी टीम ने रहवां रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से मुखबिर की सूचना पर एक गाड़ी को रोककर चेक किया तो उसमें 1350 पौवा अवैध शराब बरामद मिली।


पुलिस ने रूद्र प्रताप व श्रीराम पासी निवासी जोहवाशर्की थाना हरचंदपुर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, आबकारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा समेत 13 सदस्य की टीम ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन



ऊंचाहार में शराब की दुकानों पर छापेमारी
ऊंचाहार (रायबरेली)। आबकारी एवं राजस्व की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को शराब की सरकारी दुकानों पर छापामारी कर सील पैक तथा नकली शराब की गहनता से जांच की। एसडीएम केशव नाथ गुप्ता की अध्यक्षता में टीम ने ऊंचाहार नगर स्थित देशी शराब एवं अंग्रेजी शराब के ठेकों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें