फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावां सीएचसी की एएनएम सस्पेंड,

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही में अमावां सीएचसी की एएनएम सस्पेंड
विज्ञापन

रायबरेली। डीएम संजय कुमार खत्री ने सोमवार शाम कैंप कार्यालय में पल्स पोलियो कार्यक्रम की समीक्षा की। लापरवाही मिलने पर अमावां सीएचसी की एएनएम को सस्पेंड कर दिया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर कार्रवाई के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र लिखा गया है। यही नहीं लापरवाही पर 13 बीईओ पर कार्रवाई के लिए बीएसए को लिखापढ़ी की गई।
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ हुई बैठक में डीएम ने कहा कि पल्स पोलियो कार्यक्रम में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए। बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाए। हम सबको पोलियो का जड़ से खत्म करना है। सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि अमावां सीएचसी में तैनात एएनएम किरन वर्मा अपने बूथ पर नहीं पहुंची। इससे एएनएम को सस्पेंड कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कंचन के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को लिखापढ़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि पल्स पोलियो कार्यक्रम में लापरवाही पर अमावां, बछरावां, खीरों, सलोन, सरेनी, शिवगढ़, ऊंचाहार समेत 13 खंड शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा गया है। इसी तरह डीह, हरचंदपुर, महराजगंज, नसीराबाद, सलोन की सीडीपीओ पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को पत्र लिखा गया है। पल्स पोलियो कार्यक्रम में ढिलाई बरतने पर एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ को भी फटकार लगाई गई है। सीएमओ ने कहा है कि इस तरह के कार्यक्रम में ढिलाई नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें