फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं का हो समाधान
विज्ञापन

रायबरेली। विकास भवन परिसर में सोमवार को भाकिए अराजनीतिक की बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सभी ने बिजली, पानी, सड़क, छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाए जाने की मांग की। समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि यदि समस्याओं से निजात नहीं मिली तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकिए के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी व समर बहादुर सिंह ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉक क्षेत्रों में जबरदस्त कटौती की जा रही है। इससे किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में धान की फसल सूख रही है। जिले की ज्यादातर नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। कर्जमाफी में बैंकों द्वारा आधार कार्ड की फीडिंग में लापरवाही की जा रही है। इससे कर्जमाफी योजना का लाभ पाने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर सूर्य प्रसाद तिवारी, रामलखन, बदाला, शिवमोहन, राजेश्वरी, सीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें