फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर कोतवाल के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाल के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा महंगा
विज्ञापन

फंसे सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज, एएसपी करेंगे जांच
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज ने सदर कोतवाल के खिलाफ ही अभद्र टिप्पणी कर दी। चौकी इंचार्ज की अभद्र टिप्पणी की कॉल रिकॉर्ड सामने आने पर एसपी गौरव सिंह ने एएसपी को पूरे प्रकरण की जांच सौंप दी है।
शहर के गोरा बाजार की रहने वाली किताबुननिशा की जमीन को कुछ लोगों ने सांठगांठ करके बैनामा करा लिया है। पीड़िता न्याय के लिए इधर-उधर भटक रही है। न्याय मांगने पर सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज नारायण कुमार कुशवाहा ने उसे धमकाया। साथ ही अपने कोतवाल के खिलाफ पीड़िता के मोबाइल पर अभद्र टिप्पणी भी कर दी। बताते हैं कि पीड़िता ने चौकी इंचार्ज की कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। इसका खुलासा होेने पर हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सर्विलांस टीम प्रभारी व थानेदार पर नहीं हुई कार्रवाई
जिले में तैनात पुलिस कर्मियों की ओर से अभद्र टिप्पणी का यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी मामले उजागर हुए हैं, लेकिन जांच का राग अलाप कर इन मामलों को दबा दिया जाता है। नतीजतन पुलिस कर्मियों का मनमाना रवैया नहीं थम रहा है। सर्विलांस टीम प्रभारी आशीष द्विवेदी पर लॉकअप के अंदर एक युवक की पिटाई का मामला उजागर हुआ था। इसका वीडियो तक बना था। इस मामले के जांच के आदेश दिए थे, जिसकी अभी जांच ही चल रही है। जगतपुर थानेदार रविंद्र मिश्रा ने मीडिया तक के साथ अभद्र व्यवहार किया था। सीओ डलमऊ ने जांच करके इसकी रिपोर्ट पुलिस कार्यालय में दे दी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई। इससे जाहिर है कि पुलिस महकमे में जांच कराने का राग महज खानापूरी तक सीमित रह गया है। यहां सेटिंग-गेटिंग से सब चलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें