फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मंडलीय ताइक्वांडो के लिए 16 खिलाड़ी चयनित

Tue, 15 Sep 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज में आयोजित माध्यमिक विद्यालयी की जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद के तहत जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को लालगंज स्थित डॉ. रिजवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिसर में हुआ। प्रतियोगिता में यूपी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा छह से 12 तक अध्ययनरत 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 16 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन


मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में संदीप, शिफा कुलसुम, प्रियांश मौर्य, वंश मौर्य, सुष्मिता सोनकर, राधिका तिवारी, संस्कार, अब्दुल्ला, ऑलवेज, अदिति, निर्भय, कैश कश्यप, अंशु साहू, राम गोपाल, रोहित और आरंभ शुक्ला शामिल हैं। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 16 सितंबर को लखनऊ में आयोजित मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रायबरेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों के चयन पर संजीव कुमार सिंह, डॉ. अताउर रहमान, डिंपी तिवारी, संतलाल, सदानंद, मोहम्मद अनीस, महताब आलम, अमान मंसूरी, ऐमन, अरविंद सोनकर, जितेंद्र प्रजापति, चंद्रप्रकाश तिवारी, सुयश शुक्ला आदि ने खुशी जताते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें