रायबरेली। जिले में मंगलवार को 16 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। पहले से संक्रमित 24 मरीज स्वस्थ हो गए। मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि अब तक जिले में 4692 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
इसमें 4327 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। 267 मरीज विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। मंगलवार को 1829 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिसमें मात्र 16 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसमें जिला अस्पताल, सीएचसी महराजगंज, प्रगतिपुरम, सत्यनगर, साधूंकुआ, रोखा, सिधौना, खीरों, अटौरा, हरदोई आदि क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 24 मरीज स्वस्थ होने के बाद घर भेजे गए हैं। संवाद
जगतपुर सीएचसी में एंटीजन किट के माध्यम से 69 लोगों की जांच की गई। जिसमें नवाबगंज रहने वाली एक महिला संक्रमित मिली। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला सीएचसी से फरार हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खोजने का प्रयास किया, लेकिन महिला का कोई पता नहीं लगा है। सीएचसी के डॉक्टर सत्यपाल ने बताया कि संक्रमित महिला का पता लगाया जा रहा है।