फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

159 केंद्र व्यवस्थापक करें स्ट्रांग रूम की व्यवस्था

Mon, 08 Feb 2016 12:07 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
18 फरवरी को शुरू होने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा-2016 के लिए प्रश्नपत्रों का वितरण 9 व 10 फरवरी को होगा।
विज्ञापन


इसके लिए सभी 159 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों/ प्रधानाचार्यों को केंद्र पर स्ट्रांग रूम तैयार कराने व सुरक्षा के भी बंदोबस्त करने के आदेश दिए गए हैं।

इसके अलावा जिस दिन प्रश्नपत्र पहुंचेंगे, उस दिन केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहेंगे। बोर्ड परीक्षा को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। प्रश्नपत्र पहले ही बोर्ड से आ चुके हैं। प्रश्नपत्रों को जीआईसी में सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


चूंकि परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है, इसलिए 10 दिन पहले ही प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। इसके तहत 9 फरवरी को ऊंचाहार, डलमऊ, महराजगंज, सलोन व लालगंज तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे।

जबकि 10 फरवरी को सदर तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों की होगी।
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. विनय मोहन ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें