फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो ड्राप पिलाने में मनमानी पड़ सकती बच्चों पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पोलियो ड्रॉप पिलाने में मनमानी पड़ सकती बच्चों पर भारी
विज्ञापन

रायबरेली। डीह ब्लॉक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। गांवों का भ्रमण कर शून्य से पांच तक तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने पर जोर दिया।

इस दौरान लाभार्थियों को कैंप लगाकर प्रधानमंत्री आरोग्य योजना के कार्ड वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख उदय विक्रम सिंह और विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिजवान अहमद ने पल्स पोलियो अभियान की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


रैली पूरे खेऊ, पूरे महाबल, पूरे टोडी में भ्रमण कर लोगों से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की। कहा कि गांव में जागरूकता का अभाव होने के कारण गरीबों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ कम मिल पाता है।
विज्ञापन


इसके लिए रैली के माध्यम से लोगों को जागरूकता आएगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी आशा बहु व स्वास्थ्य कर्मियों को दी।

उन्होंने बताया कि आशाओं के माध्यम से गांव में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए आदेशित किया गया। यूनिसेफ संस्था की जिला समन्वयक, वंदना त्रिपाठी व अरुण सिंह ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त है, लेकिन पासपड़ोस के देश नहीं।

इसलिए सभी अपने बच्चों को नियमित रूप से पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। कार्यक्रम में 60 लोगों को प्रधानमंत्री आरोग्य योजना के कार्ड वितरण किए गए।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक रामबरन रावत ने किया। इस मौके पर अभिषेक, विक्रम सिंह, अजय सिंह, मदन लाल, हंसराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें