फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दावत पर बुलाया, फिर कुल्हाड़ी से काट डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को दावत पर बुलाया, फिर कुल्हाड़ी से काट डाला
विज्ञापन

रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे गुरू मजरे सूरजकुंडा गांव में युवक को लाठी-डंडो से पीटने के बाद कुल्हाड़ी से काट डाला। आरोपी दंपती ने पहले युवक को दावत पर बुलाया फिर किसी बात पर तकरार होने के बाद मार डाला।

वारदात की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर दंपती के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के उत्तरपारा गांव निवासी फूलचंद्र रैदास (40) पुत्र रामदेव को क्षेत्र के ही पूरे गुरू मजरे सूरजकुंडा के लक्ष्मण ने बृहस्पतिवार रात दावत पर घर बुलाया था।

किसी बात को लेकर दोनों में तकरार होने के बाद मारपीट हो गई। इसी के बाद लक्ष्मण व उसकी पत्नी कुसुमा ने मिलकर फूलचंद्र की हत्या कर दी। रात में करीब दो बजे फूलचंद्र की पत्नी राजकुमारी को घटना की जानकारी हुई तो वह लक्ष्मण के घर पहुंची।

घर के अंदर फूलचंद्र की लाश पड़ी थी। वारदात की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने लक्ष्मण व कुसुमा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रभारी एसओ भदोखर आरआर कुशवाहा का कहना है कि फूलचंद्र की पत्नी की तहरीर पर लक्ष्मण व उसकी पत्नी कुसुमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रंसग का लग रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें