कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला किया दुष्कर्म, फिर वीडियो वायरल
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पवित्र रिश्तों को तार-तार करने की वारदात उजागर हुई। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर नवविवाहिता के साथ जेठ ने दुष्कर्म करके वीडियो बना लिया।
बाद में वीडियो दिखाकर देवर ने भी दुष्कर्म किया। महिला ने दिल्ली में नौकरी करने वाले पति और सास व ससुर से इसकी शिकायत की, लेकिन उसे चुप कराकर मायके भेज दिया गया।
अब दुष्कर्म और विवाहिता के साथ डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाहिता ने थाने में जेठ व देवर समेत छह लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोप है कि विवाहिता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। प्रतापगढ़ जिले के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 12 फरवरी 2018 को जगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।
शादी के कुछ दिन बाद नवविवाहिता का पति दिल्ली नौकरी करने चला गया। आरोप है कि जेठ व देवर की नीयत उसके ऊपर खराब हो गई।
पीड़िता ने इसकी शिकायत कई बार अपने सास-ससुर और जेठानी से की, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। आरोप है कि दो महीनेे पहले खाना-खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ कमरे में डांस करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
नवविवाहिता का आरोप है कि सुबह व जागी तो उसका जेठ उसके बेड पर सो रहा था। शोर बचाने पर जेठ ने दुष्कर्म का वीडियो दिखाकर चुप करा दिया। साथ ही धमकी दी कि शोर मचाया तो वीडियो वायरल कर देगा।
महिला आरोप है कि दिल्ली में रह रहे पति और सास-ससुर को इसकी जानकारी देने के बाद वह मायके चली गई, लेकिन कुछ दिन बाद ही उसके जेठ और देवर ने डांस और दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद महिला नेे एसपी से शिकायत की, जिसके बाद जगतपुर थाने में जेठ, देवर, ससुर, सास, जेठानी व एक अज्ञात व्यक्ति खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। आरोप है कि महिला को मुकदमा वापस करने के लिए धमकी दी जा रही है। सीओ डलमऊ विनीत सिंह ने बताया कि विवाहिता के साथ जेठ व देवर द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किए जाने के आरोप के मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कराकर जेल भेजा जाएगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगी।