आज एफजीआईईटी में चौपाल लगाएंगी डीएम
रायबरेली। शहर के मोहल्लों की समस्याओं के निपटारे के लिए 7 जून को डीएम नेहा शर्मा अधिकारियों की टीम के साथ एफजीआईटी में चौपाल लगाएंगी। वे मोहल्लों देवानंदपुर, रतापुर, एफजीआईटी और खसपरी की समस्याओं को सुनेंगी।
मोहल्लों में पेयजल, पानी निकासी समेत अन्य समस्याओं पर लोगों की शिकायतों को सुनेंगी। इसके अलावा मोहल्लों का भ्रमण करके मोहल्लों का हाल भी जानेंगी।
डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि जिस तरह गांवों में चौपाल लगाकर समस्याओं का सुनकर निस्तारण कराया जा रहा है। उसी तरह शहर के मोहल्लों में समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्यक्रम किया जा रहा है।