ट्रक की टक्कर बाइक सवार महिला की मौत, युवक घायल
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका सीएचसी शिवगढ़ में ऑपरेटर के पद पर तैनात थी।
शिवगढ़ के भवानीगढ़ चौराहा निवासी रिंकू मिश्रा (35) पत्नी राजकिशोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में एमसीटीएस डाटा ऑपरेटर थीं।
शुक्रवार सुबह सीएचसी शिवगढ़ में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने शिवगढ़ निवासी अनुज द्विवेदी के साथ बाइक से जा रही थी।
तभी हैदरगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी शिवगढ़ लाया गया, जहां डाक्टरों रिंकू को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अनुज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया।