चायनीज सामान का करें बहिष्कार
रायबरेली। न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को चीन में बनी वस्तुओं का बहिष्कार करने की शपथ ली। इसके पहले छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। सभी से चीन में बनी वस्तुओं का बहिष्कार करने का आह्वान किया।
विद्यालय से निकली जागरूकता रैली ने मुराई कस्बा समेत आसपास के गांवों में भ्रमण किया। सभी ने कहा कि चीन हमारे देश की तरफ गंदी नियत रखे और कायरों वाली धमकियां दे। यह कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसे हम सब मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सक्षम हैं। हम सब एक होकर चाइना की वस्तुओं का बहिष्कार कर उसे अपनी अहमियत दिखा देंगे।
प्रधानाचार्य राकेश यादव ने कहा जो देश हमारे देश के प्रति गलत सोचेगा, उसको हम सब एक होकर सबक सिखाएंगे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चाइना की वस्तुओं के बहिष्कार के लिए संकल्प लेते हुए कहा कि हम सब गांव की गलियों तक लोगों को जागरूक कर चाइना के सामान का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर प्रबंधक किशोरी लाल यादव, रामशंकर यादव, आनंद त्रिवेदी, जेबा अंसारी, अमृता सिंह आदि मौजूद रहे।