फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार कांस्टेबल ने ट्रक चालक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांस्टेबल ने ट्रक चालक को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बेकाबू बाइक सवार कांस्टेबल ने एक ट्रक चालक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने कांस्टेबल के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। यह घटना उस समय हुई, जब चालक ट्रक से उतरकर टायरों में हवा चेक कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के मरुआ समेरपुर गांव निवासी अरुणदास (42) ट्रक चालक है। वह ट्रक लेकर बछरावां थाना क्षेत्र के करनपुर गांव स्थित सीमेंट फैक्ट्री में सीमेंट लादने आया था। फैक्ट्री के पास ट्रक खड़ाकर वह टायरों की हवा चेक कर रहा था। इसी दौरान बछरावां थाने में तैनात कांस्टेबल बाबूलाल वर्मा ने बाइक से आ रहा था। बेकाबू होकर सड़क किनारे ट्रक की हवा चेक कर रहे चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के भाई श्यामदास ने थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें