फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी सवार बदमाशों ने पार की आठ बकरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
एसयूवी सवार बदमाशों ने पार की आठ बकरियां
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कुंडवल गांव में गुरुवार की रात एसयूवी सवार बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश आठ बकरियां एसयूवी में भरकर फरार हो गए। पूर्व प्रधान ने घटना की सूचना फोन से एसपी को दी है। कुंडवल गांव निवासी पूर्व प्रधान दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रात में एसयूवी सवार बदमाश गांव आए। गांव में रामबिलास पाल के घर बाहर बंधी चार बकरियां, रमेश गोड़िया के घर के बाहर बंधी दो बकरियां और पूरे बला मजरे कुंडवल गांव निवासी रामसेवक गौड़ के घर के बाहर बंधी दो बकदियां बदमाशों ने पार कर दी। सुबह उठने पर लोगों ने देखा तो उनके दरवाजे बकरियां नहीं मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी बकरियों का कहीं कुछ पता नहीं चला। पूर्व प्रधान ने घटना की शिकायत एसपी को फोन करके की। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें