फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख से मर गईं छह गायें

Sun, 24 Mar 2019 12:14 AM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली। त्रिपुला के पास बने कान्हा गोवंश विहार में एक साथ छह गायों की मौत से शनिवार को हड़कंप मच गया। गायों के शव बुरी तरह सड़ चुके थे। बदबू भी आ रही थी। कहा जा रहा है कि चारे और पानी की व्यवस्था न होने से भूख के कारण गायें मरी हैं।

विज्ञापन



मामले की जानकारी मिलते ही सीडीओ राकेश कुमार और सीवीओ डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हालांकि अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मवेशियों की मौत की सही वजह पता चल सकेगी। करीब चार माह में अब तक यहां पर 40 मवेशियों की मौतें हो चुकी हैं। डीएम ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम शब्द के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।


वह भी यह हाल तब है जब सीएम योगी आदित्यनाथ आवारा पशुओं के रखरखाव के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर गौशाला का निर्माण करा रहे हों, लेकिन इसके बाद भी मनमानी थम नहीं रही है। पशुपालन विभाग की लापरवाही से बेजुबान मर रहे हैं।
विज्ञापन



 करीब चार माह पहले महराजगंज रोड पर त्रिपुला के पास पशुपालन विभाग की ओर से कान्हा गोवंश विहार की स्थापना की गई थी। यहां पर करीब 485 मवेशी की देखभाल की जाती है। बताते हैं कि पशुपालन विभाग के अफसर होली की छुट्टी में मस्त थे, जबकि वहां पर प्राइवेट कर्मियों की ड्यूटी लगाई थी।


सुबह छह गायें मृत अवस्था में पाई गई। प्राइवेट कर्मियों की सूचना पर विभागीय अफसर मौके पर पहुंचे। शव सड़ चुके थे। बदबू आ रही थी। सूचना के बाद पशुपालन विभाग के चिकित्सकों की टीम ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया है।


आशंका है कि कई दिन पहले ही मवेशियों की मौत हो चुकी थी, लेकिन इसे छिपाया जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर मवेशियों को रखा तो जाता है, लेकिन उनके चारे की समुचित व्यवस्था नहीं की जाती है।


मवेशियों को पानी तक समय से नहीं पिलाया जाता। इसी लापरवाही से मवेशियों की मौत हुई है। खास बात ये है कि अब तक यहां पर 40 मवेशियों की मौत हो चुकी है। हर बार मवेशियों की मौत पर पशुपालन विभाग के अफसर मामले को दबा देते हैं लेकिन इस बार स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी होने से मामला उजागर हो गया। 


20 कर्मियों की लगाई गई है ड्यूटी
कान्हा गोवंश विहार में मवेशियों की देखभाल के लिए करीब 20 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद भी मवेशियों की लापरवाही से मौत हो जाना, सीधे तौर पर लापरवाही की पोल खोल रहा है।


खास बात ये है कि पशुपालन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी इसके लिए कम जिम्मेदार नहीं हैं। अफसर जांच करने तक मौके पर नहीं पहुंचते। ऐसे में मवेशियों के देखभाल में लापरवाही बरती जाती है। मवेशी धूप में बांधे रहते हैं। उन्हें छाया तक में बांधने की व्यवस्था नहीं है। पानी, चारे की व्यवस्था भी रामभरोसे हैं।


कान्हा गोवंश विहार में छह गायों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गायों की मौत की सही वजह पता चल सकेगी। वैसे मवेशियों की देखभाल के लिए कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही हरे चारे और पानी की सुविधा भी है। इस पूरे प्रकरण की जांच भी कराई जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राकेश कुमार, सीडीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें