फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बनी आफत, मासूम समेत दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-डलमऊ। जिले में बारिश आफत बनने लगी है। डलमऊ में सोमवार रात खाना खाते समय कच्ची दीवार ढहने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व बेटी घायल हो गई।
विज्ञापन



घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि बारिश के कारण दीवार में सीलन आ गई थी, जिसके चलते हादसा हुआ।


उधर, भदोखर थाना क्षेत्र में कच्ची दीवार ढहने से पांच साल के बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


डलमऊ के पूरे नंदी मजरे कठघर गांव निवासी सुखलाल किसानी करता था। शाम को अपनी पत्नी और पुत्री के साथ घर के आंगन में खाना खा रहा था।


इसी बीच अचानक घर की कच्ची दीवार गिर गई। इसमें परिवार के तीन सदस्य मलबे में दब गए। लोगों की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे में दबे सुखलाल (48), उसकी पत्नी संपदा (45) और बेटी शिवानी (10) को बाहर निकाला और आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया।


जिला अस्पताल में सुखलाल की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व बेटी का इलाज चल रहा है। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया।


घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार को तहसीलदार डलमऊ तृप्ति गुप्ता ने क्षेत्रीय लेखपाल रामशरण यादव के साथ घटनास्थल का जायजा लिया।


तहसीलदार ने मृतक के परिवारीजनों को देवी आपदा और कृषक दुर्घटना बीमा के तहत सरकारी मदद दिलाने की बात कही।


उधर, भदोखर थाना क्षेत्र के तमोली का पुरवा मजरे बेलाभेला गांव निवासी महेश चौरसिया का बेटा अंशू (6) घर के पास खेल रहा था।


बताते हैं कि इसी दौरान कच्ची दीवार ढह गई, जिससे अंशू मलबे में दब गया। आननफानन में मलबा हटाकर अंशू को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि दीवार गिरने से मासूम की मौत हुई है। एसडीएम सदर प्रदीप वर्मा ने पीड़ित को सरकारी मदद दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें