फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं काउंसलिंग में भी खाली रह गए 137 पद

Wed, 24 Jun 2015 12:33 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए दो दिन चली सातवीं काउंसलिंग के बाद भी 137 पद खाली रह गए हैं। मंगलवार को दूसरे दिन मात्र 21 अभ्यर्थी ही काउंसलिंग में शामिल हो सके।
विज्ञापन


 दो दिन में 36 अभ्यर्थी ही आए। सुबह से ही डायट में सन्नाटा रहा। एक-एक करके अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पहुंचे। प्रशिक्ष शिक्षकों के आठ सौ पदों के लिए अब तक छह बार काउंसलिंग हो चुकी है, लेकिन  मेरिट के हिसाब से अभ्यर्थी न मिलने के कारण सभी पद नहीं भरे जा सके।

 शेष बचे 173 पदों को भरने के लिए सातवीं काउंसलिंग सोमवार से शुरू हुई। इस बार सभी पदों को भरने के लिए 20 गुना अधिक अभ्यथियों को बुलाया गया। इसके बाद  भी पदों के सापेक्ष अभ्यर्थी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें