फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविवाहित किशोरी ने अस्पताल के बाथरूम में दिया नवजात शिशु को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी ने बुधवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के टॉयलेट में पुत्री को जन्म दिया।
विज्ञापन



किशोरी नवजात को बाथरूम में छोड़कर भागने की फिराक में थी। लेकिन सीएचसी में मौजूद कर्मचारियों ने देख लिया और सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एक गांव निवासी किशोरी को बुधवार रात प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजन सीएचसी लाए। परिवारीजन पेट में दर्द की शिकायत कर रहे थे, संदेह होने पर इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने महिला चिकित्सक को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच किशोरी बाथरूम के भीतर चली गई। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद किशोरी बच्चे को छोड़कर भागने की कोशिश करने लगी।


लेकिन तभी सीएचसी के स्वीपर ने नवजात के रोने की आवाज सुन ली और बाथरूम से बच्चे को निकालकर डॉक्टर के पास पहुंचाया।


अस्पताल के कर्मचारियाें ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे दी। बताते हैं कि किशोरी ने घटना को छिपाने के लिए बाथरूम में लगे नल को भी खोल दिया था।


पहले तो किशोरी व उसके परिवारीजन नवजात को अपनाने से इनकार कर रहे थे। लेकिन जब पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो परिवारीजन मान गए।


किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोरी के भाई ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर आरोप लगाया है।


लेकिन अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि मामले की सूचना डॉक्टर ने दी थी। अभी तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है। किशोरी व नवजात शिशु अस्पताल में भर्ती हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें