फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबू छुट्टी पर, आरडीए ने रोकी अवैध भवन की सीलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबू छुट्टी पर, आरडीए ने रोकी अवैध भवन की सीलिंग
विज्ञापन



रायबरेली। आरडीए में अवैध भवनों को सील के आदेश के बाद कंपाउंडिंग के लिए अग्रिम जमा कराकर सीलिंग की प्रक्रिया रोक दी जा रही है।


गुरुवार को रतापुर स्थित परिवार स्वीट्स के अवैध भवन को सील करना था, लेकिन बिल्डर ने एक दिन पहले अग्रिम धनराशि जमा कर सीलिंग की प्रक्रिया को रोकवा दिया। यही नहीं पटल सहायक भी सीलिंग की फाइल को आलमारी में बंद कर छुट्टी पर चला गया।


शहर के रतापुर मेें परिवार स्वीट्स हाउस के पीछे कई मंजिला भवन बनाया जा रहा है। इस भवन का मैप अब तक पास नहीं कराया गया है।


भवन की मालिक बिट्टो देवी पत्नी सिद्धेश्वर दयाल श्रीवास्तव को पूर्व में नोटिस देकर मैप पास कराने के आदेश दिए गए थे, लेकिन निर्माण कार्य बंद नहीं कराया गया।
विज्ञापन



डीएम ने अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण को सील करने के आदेश दिए थे। 10 मई को इस भवन को सील करना था लेकिन अधिकारियों की मानें तो नौ मई को ही बिल्डर ने भवन की कंपाउंडिंग के लिए अग्रिम धनराशि जमा कर दी, जिससे गुरुवार को भवन को सील नहीं किया जा सका।
विज्ञापन



पटल सहायक भी फाइल को आलमारी में बंद कर छुट्टी पर चला गया। अधिशासी अभियंता एके राय ने बताया कि बिल्डर ने कंपाउंडिंग में अग्रिम धनराशि जमा कर दी है। इसी कारण सीलिंग की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें