फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान, तकनीकी सहायक व वीपीओ से वसूली के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान, तकनीकी सहायक व वीपीओ से वसूली के आदेश
विज्ञापन



रायबरेली। अमावां ब्लॉक के हिलगी गांव में मनरेगा से तालाब की खोदाई के नाम पर घपला पकड़ में आया है। जांच में घपले की पुष्टि होने के बाद ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक और ग्राम पंचायत अधिकारी से वसूली के आदेश दिए गए हैं। साथ ही प्रधान के खिलाफ अन्य कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।


अमावां ब्लॉक के हिलगी गांव में मनरेगा से तालाब की खोदाई के नाम पर फर्जी भुगतान की शिकायत मिलने पर सीडीओ ने ग्राम्य विकास विभाग के तकनीकी अन्वेषक व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी से मामले की जांच कराई।
विज्ञापन



जांच में पता चला कि तालाब सूखा पड़ा है और उसमें काम ही नहीं कराया गया। काम शुरू होते ही फर्जी तरीके से पहला भुगतान कराते ही जांच शुरू होने के कारण मात्र 8750 रुपये का गबन पकड़ में आया।
विज्ञापन



मामले में सीडीओ ने गुरुवार को हिलगी के प्रधान, मनरेगा के तकनीकी सहायक और ग्राम पंचायत अधिकारी से बराबर-बराबर धनराशि की वसूली के आदेश दिए हैं।


इसके अलावा ग्राम प्रधान के खिलाफ अन्य कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं। सीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि वसूली के आदेश दिए गए हैं। प्रधान पर और कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें