फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में डॉक्टर न मिलने पर लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में नहीं मिले डॉक्टर, हंगामा
विज्ञापन


अमावां (रायबरेली)। सीएचसी में गुरुवार सुबह चिकित्सक और अन्य स्टाफ के न मिलने से रोगियों का गुस्सा भड़क गया। लोगाें ने सीएचसी परिसर में हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने एसीएमओ की दो सदस्यीय टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा। हालांकि कई घंटे तक लोगों का हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन


कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए। गुरुवार को फैजाबाद हाईवे पर सिधौंना के पास बाइक से गिरकर महराजगंज क्षेत्र के दुसौती गांव निवासी जंग बहादुर सिंह व उसकी पत्नी विमला घायल हो गई।
विज्ञापन


उन्हें सीएचसी अमावां पहुंचाया गया, लेकिन सुबह 7.40 तक अस्पताल में कोई नहीं मिला। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया।

मरीजों व तीमारदारों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. एसके चक व डॉ. नारायण को जांच के लिए मौके पर भेजा।

जांच टीम के सामने लोगों ने डॉक्टरों की शिकायत की। कई घंटे बाद कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए। सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि जांच हो रही है। दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें