फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार पति पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में लक्षेश्वर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास मंगलवार को सुबह बेकाबू कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोगों की मौत हो गई। पति-पत्नी की मौत होने की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद भाग रहे कार चालक को भदोखर पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन



सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे छेदी का पुरवा मजरे रग्घूपुर गांव निवासी शिवपूजन जायसवाल (30) अपनी क्षेत्र पंचायत सदस्य पत्नी शीला (28) के साथ बाइक से सोमवार को अपनी ससुराल में बर्थ डे कार्यक्रम में गए थे। मंगलवार को सुबह लगभग साढ़े सात बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।


इसी दौरान गांव के पास लक्षेश्वर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के निकट प्रतापगढ़ से रायबरेली की ओर आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप घायल हो गए। एनएचएआई की एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शिवपूजन की मौत हो गई। पत्नी शीला ने भी लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



पति-पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि कार को भदोखर थाने में पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें