रायबरेली। जिले की 18 क्षेत्र पंचायतों को विकास के लिए मिला धन खातों तक ही सिमट कर रह गया है। 13 करोड़ रुपयों में 10.54 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो सके हैं। खंड विकास अधिकारियों को नोटिस दी गई थी। बीडीओ ने जवाब में कहा कि ब्लॉक प्रमुख की उदासीनता के कारण राशि खर्च नहीं हो पा रही है। समीक्षा बैठक में मामला उजागर होने के बाद अब ब्लॉक प्रमुखों को नोटिस देने के निर्देश दिए गए हैं।
चतुर्थ राज्य वित्त से क्षेत्र पंचायतों को विकास कार्यों को कराने के लिए राशि दी जाती है। वर्ष 2018-19 में क्षेत्र पंचायतों को 13 करोड़, तीन लाख, 53 हजार 320 रुपये विकास कार्यों के लिए दिए गए। नौ माह बाद भी अब तक मात्र दो करोड़, 50 लाख, 52 हजार 996 रुपये ही खर्च किए जा सके हैं। बीडीओ और ब्लॉक प्रमुखों के खातों में 10,54,00,324 रुपये डंप हैं।
प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने 9 दिसंबर को जिले के भ्रमण के दौरान शिवगढ़ ब्लॉकों में धशि डंप होने की जानकारी होने पर नाराजगी जताई थी। इस संबंध में खंड विकास अधिकारियों को नोटिस दी गई तो बीडीओ से कहा कि ब्लॉक प्रमुखों के ध्यान न देने के कारण ही राशि खर्च नहीं हो पा रही है। मामले में डीएम ने ब्लॉक प्रमुखों को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।
इनसेट
ब्लॉक प्रमुखों व बीडीओ के खातों में डंप विकास का धन
ब्लॉक मिला धन खातों में डंप धन
राही 13801878 10442181
अमावां 4544077 3255547
सतांव 10983397 10783509
खीरों 2768351 1246486
हरचंदपुर 4282005 2552897
महराजगंज 4544671 4481163
शिवगढ़ 3065986 2707783
बछरावां 11636996 8772742
डीह 9564078 9515578
सरेनी 16008755 15009755
लालगंज 10104815 9877612
डलमऊ 8350654 8350654
सलोन 11855379 8396539
छतोह 4277207 3006939
ऊंचाहार 3608526 2768251
रोहनियां 1383183 1247519
गौरा 7470413 2016815
जगतपुर 2102949 968354
कुल 13,03,53,320 10,54,00,324
इनसेट
क्षेत्र पंचायतों को विकास के लिए धन दिया गया था। राशि खर्च नहीें की जा रही है। बीडीओ को नोटिस दी गई थी। अब ब्लॉक प्रमुखों को रकम खर्च करने के लिए नोटिस देने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही नोटिस जारी की जाएगी।
- उपेंद्रराज सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी