फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपीये नी कूपीये होए होए, सामान लूटिए होए होए

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सिख समाज की ओर से रविवार की रात लोहड़ी का पर्व मनाया गया। सभी गुरुद्वारों में अरदास के बाद लकड़ी में अग्नि दी गई। इसमें समाज के लोगों ने प्रथा के अनुसार अग्नि में रेवड़ी, मूंगफली, तिल, चिरवा डाली। समाज के लोगों की लोहड़ी की खुशी देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन



इस दौरान महिलाओं ने नृत्य भी किया। गुरुनानक नगर स्थित गुरद्वारे में प्रसाद में चाय पकोडे़ व मिठाई बांटी गई, जिसकी सेवा गुरमीत सिंह तनेजा, बलजीत सिंह मोंगा, ऋषि सिंह मोंगा ने की। तीनों को ज्ञानी जी ने सरोपा से सम्मानित भी किया।


लोहड़ी का पर्व इसी वर्ष नव विवाहित जोड़े एवं इसी वर्ष जन्म हुए बच्चों के परिवार में विशेष तौर पर मनाया जाता है। लोहड़ी पर्व में इसी परिवार में समाज के छोटे-छोटे बच्चे लोहड़ी मांगने जाते हैं और कुपिये नी कुपिये होए होए, सामान लूटिए होए होए गीत गाते हैं। इ
विज्ञापन



स दौरान लोगों ने आतिशबाजी की। इसमें सोनू छाबरा, टीटू मोंगा, परमजीत तनेजा, करनदीप मोंगा, सोनू गांधी, त्रिलोचन सिंह नरूला, गुरदीप सिंह मोंगा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें