तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज में बुधवार रात रायबरेली-फैजाबाद मार्ग के किनारे की साइड धंसने से एक ट्रक नइया नाला में जा गिरा।
गनीमत रही कि चालक-क्लीनर बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन में फंसे चालक-क्लीनर को बाहर निकाला।
चालक ट्रक में गिट्टी लादकर महोबा से बस्ती की तरफ जा रहा था। शंकरगंज के पास सामने से आ रहे दूसरे ट्रक को पास देने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे की साइड पर चला गया।
इससे साइड वाली सड़क का हिस्सा धंस गया और ट्रक नाले में जा गिरा। सूचना मिलने पर शंकरंगज चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सोनकर मौके पर पहुंचेे और ट्रक के चालक-क्लीनर को बाहर निकाला।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि महोबा जिले के धुधकरन थाना क्षेत्र के नाउवा मजरे सिमरियावां निवासी एवं चालक रफीक और क्लीनर रवि चौधरी बाल-बाल बच गए।