फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली-लखनऊ रेलखंड पर दर्दनाक हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर दो सगे भाइयों की मौत
विज्ञापन

रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली रेलखंड पर कन्नावां गांव के निकट शनिवार रात लखनऊ-प्रतापगढ़ पैसेंजर ट्रेन से कटकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। छोटे भाई का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। बड़ा भाई उसका इलाज कराने मनगढ़ ले जा रहा था। इसी बीच छोटे भाई कूद पड़ा, जिसे बचाने के लिए बडे़ भाई ने भी छलांग लगा दी। इससे दोनों ट्रेन से कट गए। दर्दनाक हादसे की जानकारी से हड़कंप मच गया।
बछरावां थाना क्षेत्र के कन्नावां गांव के निकट रात लगभग 11 बजे लखनऊ से प्रतापगढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन पर बछरावां स्टेशन से दो सगे भाई निशिकांत लोध (23) व कृष्णा कांत लोध (18) निवासी सुखई खेड़ा सतांव रायबरेली ट्रेन से मनगढ़ जाने के लिए सवार हुए। ट्रेन बछरावां स्टेशन से लगभग पांच किलोमीटर ही आगे बढ़ी थी कि कृष्णाकांत ट्रेन से कूद गया। छोटे भाई को ट्रेन से कूदता देख बड़ा भाई निशिकांत भी उसे बचाने कूद पड़ा, जिससे दोनों की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर एसओ अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस ने शवों को ट्रैक से कब्जे में लिया। परिवारीजनों की मानें तो मृतक कृष्णाकांत का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसको इलाज के लिए निशिकांत ट्रेन से मनगढ़ स्थित कृपालुजी महाराज हॉस्पिटल ले जा रहा था। कृष्णा कांत अचानक उग्र हो जाता था और उसी में वह ट्रेन से कूद गया, जिसको बचाने के चक्कर बड़े भाई निशिकांत की भी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर दोनों सगे भाइयों की मौत हुई है। घटना की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को पढ़ाता था निशिकांत
सतांव। दो सगे भाइयों की मौत की सूचना गांव पहुंची तो हर कोई परिवारीजनों के आंसू देख गमगीन हो गया। पांच भाइयों में निशिकांत सबसे होशियार था। वह हिंदी और संस्कृत दो विषयों में मास्टर डिग्री हासिल कर चुका था और गणेश राम इंटर कॉलेज गुलरिया जनपद उन्नाव में बतौर अध्यापक बच्चों को पढ़ाता था। एक साथ दो मौतों से घर में कोहराम मच गया। पिता चंद्रपाल व मां विजया रानी के आंसू नहीं थम रहे हैं। पिता किसानी करता है। कहता है कि उसका तो सबकुछ छिन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें