फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में तीन साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में तीन साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन

शिवगढ़ (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार को तीन साल की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा पिलाई गई थी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ी और फिर मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि बच्ची पहले से बीमार थी। दवा पिलाने से हालत नहीं बिगड़ी थी।
पूरे अवस्थी मजरे तौली निवासी राममिलन ने बताया कि उसकी बेटी ज्योति (3) को दोपहर में बाल राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन की टीम ने गांव के स्कूल में दवा पिलाई थी। दवा पीने के बाद बेटी की हालत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज पहुंचाया, जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। पिता पिता राममिलन का कहना है कि गलत दवा पिला देने से ही उसकी बेटी की मृत्यु हो गई और उस दवा की शीशी को लेकर के अस्पताल गया था, जहां पर उससे अस्पताल में शीशी छीन ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य महाराजगंज के अधीक्षक डॉ. राधा कृष्ण का कहना है कि स्वास्थ टीम की ओर से उल्टी-दस्त की दवा कोट्रायमाजॉल दी गई थी। उससे किसी की मृत्यु नहीं हो सकती। बच्ची पहले से ही बीमार थी, जिसके चलते उसकी मृत्यु हुई है। उधर, एसओ लालचंद सरोज ने बताया कि पूरे अवस्थी मजरे तौली गांव से सूचना आई थी कि गलत दवा पिलाए जाने से तीन साल की बेटी ज्योति की मौत हो गई है। तत्काल दरोगा व सिपाहियों को मौके पर भेजा गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल भेजा जाएगा। जांच की जा रही है। अभी लिखित रूप से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें