फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बनवाया नहीं, लेकिन निकल गए 17 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम बनवाया नहीं, लेकिन निकल गए 17 हजार
विज्ञापन

रोहनियां (रायबरेली)। यूको बैंक में एक महिला के खाते से किसी ने 17 हजार रुपये निकाल लिए। महिला जब पैसे निकालने बैंक पहुंची तो इसकी जानकारी हुई। मैनेजर ने तीन माह पहले एटीएम से पैसे निकलने की बात कही। वहीं महिला का कहना है कि उसने एटीएम बनवाया ही नहीं। पीड़िता की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कल्यानी गांव की रहने वाली श्रीमती पत्नी राजेंद्र कुमार का बचत खाता यूको बैंक की ऊंचाहार शाखा में संचालित है। महिला ने 23 मार्च को अपने खाते में छह हजार रुपये जमा किए थे। उस समय उसके खाते में लगभग 18 हजार रुपये थे। तीन दिन पहले वह बैंक पहुंची और खाते से 10 हजार रुपये निकालने के लिए फॉर्म भरा, लेकिन कैशियर ने एकाउंट में पैसे न होने की बात कर कर फॉर्म वापस कर दिया। इस पर महिला ने जब बैंक मैनेजर से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि तुम्हारे एटीएम कार्ड से पैसा निकाला गया है। उधर महिला अपने खाते का एटीएम कार्ड जारी होने से इनकार कर रही है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। इस बाबत यूको बैंक के मैनेजर राहुल जैन ने बताया कि महिला ने सन् 2015 में एटीएम कार्ड के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उसके खाते का एटीएम कार्ड जारी किया गया था। महिला ने कई बार एटीएम से लेनदेन भी किया है। एटीएम से ही अप्रैल और मई में खाते से पैसे निकाले गए। कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें