फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में 120 किलो गुलाब जामुन, 80 किलो छेना-कुंदा व 50 किलो चटनी नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दिवाली पर मिलावटखोरी व दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को एफएसडीए की टीमों ने शहर के अलावा, गदागंज, सलोन, करहिया, गुरुबख्शगंज और मुराईबाग क्षेत्र में अभियान चलाया।
विज्ञापन

इसमें 120 किलो गुलाब जामुन, 80 किलो छेना, कुंदा और 50 किलो चटनी खाने योग्य नहीं मिलने पर नष्ट करवाई। टीमों ने मिठाई, दूध व चटनी सहित 16 नमूने सील करके जांच के लिए भेजे हैं।
एफएसडीए के अभिहित अधिकारी इंद्र बहादुर यादव के नेतृत्व में टीम ने शहर के सिविल लाइंस स्थित आर्ची स्वीट्स में छापा मारा। यहां किचन में गंदगी का अंबार मिलने पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने तक मिठाई के निर्माण रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी ने बताया कि गुलाब जामुन के भगोने में मक्खी, मच्छर व कीट पड़े होने के कारण 120 किलो गुलाब जामुन को नष्ट करवा दिया गया। एफएसओ अपराजिता त्रिपाठी ने आर्ची स्वीट्स से छेना, कुंदा और गुलाब जामुन का नमूना सील किया।
एफएसओ अरुण कुमार ने गदागंज, मुराईबाग और गुरुबख्शगंज क्षेत्र में छापा मारा। बंगाली स्वीट्स गदागंज में 40 किलो कुंदा मिठाई नष्ट करवाई। मुराईबाग में अशोक कुमार की दुकान से 50 किलो चटनी व 20 किलो छेना नष्ट कराया।
साथ ही छेना, चटनी और पेड़ा का नमूना भी सील किया। गुरुबख्शगंज में राधेश्याम स्वीट्स से खोवा व बरफी और मिट्ठू स्वीट्स से छेना का नमूना सील करके 20 किलो छेना नष्ट कराया।
इसके अलावा चिंताखेड़ा सरेनी में एफएसओ रमाशंकर पटेल ने सुरेश कुमार के दूध व महेश खेड़ा में विनय कुमार की दुकान से पनीर का नमूना भरा। एफएसओ नितिन कुमार ने चिंताखेड़ा में सुरेश कुमार की दुकान से छेना मिठाई, राकेश कुमार की दुकान से दूध का नमूना सील किया।
करहिया में बबलू की दुकान से बत्तीसा रोल मिठाई, छेना मिठाई का नमूना एफएसओ अमरनाथ ने भरा। एक दुकान से बूंदी लड्डू का नमूना भरा गया। नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है।
एफएसडीए के अभिहित अधिकारी इंद्र बहादुर यादव का कहना है कि मिलावटखोरों पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। सूचना मिलते ही टीम भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें