फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 हजार लोगों ने किया योग

Sun, 21 Jun 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्टेडियम, पार्क, मैदान आदि स्थानों पर शिविरों में योगासन करने के लिए बच्चों, बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं। अलग-अलग स्थानों पर कई हजार लोगों ने योग किया।

कहीं पर एक घंटे तो कहीं दो घंटे लोगों ने स्वस्थ रहने के लिए योगासन में पसीना बहाया। इंदिरा गांधी उद्यान, मोतीलाल नेहरू स्टेडियम समेत कई स्थानों पर सुबह तो रिफार्म क्लब में शाम को लोगों ने योग में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


जिले में 12 हजार से अधिक लोगों ने योगासन किया। प्रशिक्षकों ने उन्हें योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया।
आईटीआई गोरा बाजार में प्रधानाचार्य एमआर उस्मानी ने योगासन की शुरुआत की।

योग शिक्षक यूबी सिंह, सीएम श्रीवास्तव व अमरेंद्र सिंह ने लोगों को योगासन कराए। नेहरूनगर में सुशील कुमार की देखरेख में लोगों ने योग किया।

प्रभु टाउन पार्क में हरिश्चंद्र शर्मा, राघवेंद्र श्रीवास्तव, राम प्रकाश तिवारी आदि ने लोगों को योग कराया। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से जय हनुमान प्राणायाम केंद्र में बड़ी संख्या में लोगों को योग कराया गया।

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में डॉ. रवि प्रताप सिंह, डॉ. विश्राम आदि ने योगासन के बारे में लोगों को बताया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्व्यक अनिल चतुर्वेदी के मुताबिक स्टेडियम में पांच सौ और ब्लॉकों में 100-100 लोगों को योगासन कराया गया।
विज्ञापन


उसके फायदे के बारे में बताया गया। केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों के साथ बच्चों ने योगासन ने किया। 46वीं वाहिनी आईटीबीपी ने पीएसी मैदान और डलमऊ के योग शिविर में जवानों को स्वस्थ रहने की जानकारी दी। गायत्री शक्तिपीठ में पहुंचे लोगों को अमरनाथ तिवारी व प्रशिक्षक रामशरण सिंह ने योग कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें