फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत, नर्सिंग होम सील

Sun, 21 Jun 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्ववासन देकर नाराज लोगों को समझाया और अवैध नर्सिंग होम सील कर दिया। इस घटना में एक एएनएम, उसके बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गंभीर हालत में महिला और किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एफआईआर में नामजद एएनएम स्टाफ नर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष और जिला महिला अस्पताल में तैनात है।

पुलिस के मुताबिक मेडिकल स्टोर की आंड़ में अवैध रूप से नर्सिंग होम चलाया जा रहा था। घटना के बाद नामजद आरोपी फरार हो गए।

लालगंज क्षेत्र में रानीगंज की रहने वाली संदीप कुमार की पत्नी आशा देवी को प्रसव के लिए खटिकाना उत्तरी जहानाबाद स्थित एक नर्सिग होम भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। इसके अलावा उक्त नर्सिंग होम में भर्ती कराई गई सतांव ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की की गर्भपात के बाद हालत बिगड़ गई।

इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रसूता और किशोरी के परिवारीजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। नारेबाजी कर रहे परिवारीजनों को उग्र होते देख सूचना पुलिस को दी गई।

सीओ सदर सत्यपाल सिंह, जहानाबाद चौकी इंचार्ज व पुलिस कर्मी नर्सिंग होम पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर नाराज परिवारीजनों को शांत कराया। इसके साथ ही नर्सिग होम में ताला डाल कर पुलिस ने अपना पहरा बैठा दिया।

इस हंगामे के चलते करीब चार घंटे तक वहां अफरातफरी का माहौल रहा। स्थानीय दारोगा शिवशंकर गुप्ता के मुताबिक प्रसूता के पति संदीप कुमार की तहरीर पर नवजात की मौत के मामले में एएनएम शशि बाला सिंह, उसके बेटे प्रशांत और एक अज्ञात लड़की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शशि बाला सिंह की महिला अस्पताल में है। वह स्टाफ नर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष भी है। पुलिस छानबीन में पता चला कि अवैध रूप से नर्सिग होम छह साल से चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें