फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे गुल रही शहर की बिजली, डेढ़ लाख आबादी परेशान

Sat, 06 Jan 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रायबरेली शहर क्षेत्र के तीन उपकेंद्रों से होने वाली आपूर्ति शनिवार को करीब 12 घंटे तक ठप रही। इससे उपकेंद्राें से जुड़े मोहल्लों में बिजली न आने से लोग पीने के पानी के लिए भी तरस गए। वहीं फॉल्ट खोजने के बजाय ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के अभियंता तकरार करते रहे। शाम करीब चार बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी।

विज्ञापन


शहर के इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र शहर का सबसे बड़ा और राजस्व के मामले में सबसे अव्वल है, लेकिन यहां की व्यवस्था टाउन के सभी उपकेंद्रों से खराब है। शनिवार तड़के तीन बजे आपूर्ति ठप हो गई।

इससे एक चौथाई शहर अंधेरे में डूब गया। जब तक पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता फॉल्ट खोज पाते इंदिरा नगर, गोराबाजार और आईटीआई क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बेेपटरी हो गई। शहर की तीन चौथाई आबादी अंधेरे में होने से पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं के हाथ पैर फूल गए।
विज्ञापन



शनिवार को फॉल्ट खोजने-खोजते दोपहर बीत गई, लेकिन खराबी नहीं मिली। दोपहर में अमावां ट्रांसमिशन से निकली गोराबाजार और आईटीआई उपकेंद्र की लाइन पर शारदा सहायक नहर के पास इंसुलेटर खराब मिला।

इसे बदलकर आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन बिजली नहीं आई। फिर लाइन चेक की गई तो शारदा सहायक नहर से कुछ दूरी पर पेड़ की डाल लाइन पर रखी थी। डाल हटवाकर आपूर्ति बहाल कराई गई। करीब तीन बजे के बाद दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति शुरू हुई।

इसी तरह इंदिरा नगर की लाइन में फॉल्ट खोजने के बजाय आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। लाइन में फॉल्ट थी या ट्रांसमिशन में, इस कमी को दोनों जगह के अफसर छुपाते रहे। करीब साढ़े तीन बजे के बाद इंदिरा नगर उपकेंद्र की आपूर्ति शुरू हो सकी। डिस्ट्रीब्यूशन के अभियंता ट्रांसमिशन में ब्रेकर खराब होने की बात कहते रहे, वहीं ट्रांसमिशन के कर्मचारी लाइन में गड़बड़ी होने की बात पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें