फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एलईडी की लाइट से चमकेगा सलोन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब एलईडी की लाइट से चमकेगा सलोन
विज्ञापन


सलोन (रायबरेली)। नगर पंचायत सलोन के सभागार में शुक्रवार को बोर्ड की पहली बैठक हुई। बैठक में नगर के विकास के संबंध में कई प्रस्तावों को पास किया गया।

सभी प्रमुख मार्गों, मुख्य मार्ग समेत पर दोनों तरफ नाला निर्माण तथा बने हुए नालों पर पटिया रखे जाने के लिए प्रस्ताव रखा गया।

नगर को साफ. सुथरा रखने के लिए प्रत्येक घर के दरवाजे दो-दो डस्टबिन रखने का प्रस्ताव रखा गया। गीले कचरे को नीली डस्टबिन में तथा सूखे कचरे को हरे डस्टबिन में रखने का प्रस्ताव रखा गया।

बैठक में कर्मियों को ड्रेस दिए जाने की बात रखी गई। प्रकाश व्यवस्था के लिए सलोन को पूरी तरीके से एलईडी लाइट से चमकाने का निर्णय लिया गया, जिससे कम विद्युत खर्च पर नगर के कोने-कोने में प्रकाश पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के नागरिकों के लिए नगर पंचायत कार्यालय में टोल फ्री फोन लगवाने पर प्रस्ताव रखा गया। नागरिक अपनी जरूरत पर उस टोल फ्री नंबर पर फोन कर अपनी समस्या बता सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें