फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 परीक्षा केंद्रों से नहीं मिला डाटा, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं के लिए अभी तक 33 केंद्रों ने अपना डाटा उपलब्ध नहीं कराया है जिसे लापरवाही मानते हुए डीआईओएस डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने चेतावनी देते हुए अंतिम मौका दिया है। उन्होंने कहा है कि हर हाल में शीघ्र ही डाटा उपलब्ध करा दें, अन्यथा इसे बोर्ड परीक्षा के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



जिले में बनाए गए सभी 114 परीक्षा केंद्रों से आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुरूप कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के संबंध में जानकारी मांगी गई थी। पूछा गया था कि कितने कक्ष निरीक्षकों की जरूरत है। कितने उनके विद्यालय में उपलब्ध हैं और कितने शिक्षक भेजे जाने हैं। इसके बावजूद अभी तक 33 विद्यालयों ने सूचना नहीं भेजी है।


इनमें इंटर कॉलेज अंबारा पश्चिम, जीआईसी हलोर, जीआईसी रायबरेली, जीजीआईसी रायबरेली, जीजीआईसी देवानंदपुर, एसएसपी इंटर कॉलेज कोंसा, एसएन इंटर कॉलेज गौरा, जवाहर राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी, बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज, कान्ह शिक्षा निकेतन करहिया बाजार, सर्वोदय इंटर कॉलेज सलोन, जवाहर इंटर कॉलेज अरखा, गांधी विद्यालय बछरावां, जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा, जीजीआईसी गुरगुजपुर व आदर्श इंटर कॉलेज राजामऊ शामिल हैं।
विज्ञापन



इसी तरह जीजीआईसी महराजगंज, चंद्रशेखर मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज आजाद नगर, सरस्वती विद्या मंदिर ऊर्जा विहार, आरएस इंटर कॉलेज रमसापुर, चौधरी दीनदयाल पटेल इंटर कॉलेज, दयाल शिक्षा निकेतन भदोखर, गौतमबुद्ध इंटर कॉलेज बकवारा, बाबा राम कुमार दास इंटर कॉलेज खरौली, धुन्नी सिंह स्मारक आदर्श ग्रामीण इंटर कॉलेज पूरे गुमान सिंह शामिल हैँ।


पंचशील विद्यालय इंटर कॉलेज इटौरा बुजुर्ग, डॉ. बीआर अंबेडकर इंटर कॉलेज धोबहा, माडर्न पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज सलोन, स्वामी दयानंद पब्लिक स्कूल घूराडीह, पं. अक्षयवर दत्त भारत भारतीय इंटर कॉलेज पूरे जोधी, बाबा रामदास इंटर कॉलेज मधुकरपुर, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सूची व संत इंटर कॉलेज किशुनपुर डीह ने भी अभी तक डाटा उपलब्ध नहीं कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें