फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का ध्यान उसी तरह रखें, जैसे रखते हैं अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों का ध्यान उसी तरह रखें, जैसे रखते हैं अभिभावक
विज्ञापन

रायबरेली। विकास भवन के सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने सरकारी व निजी विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक की। सभी से मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि 15 दिन के अंदर विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य सभी मानकों और जरूरी संसाधनों को पूरा करा लें। निरीक्षण के दौरान यदि कोई मनमानी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। बच्चों का ध्यान बिल्कुल उसी तरह रखें, जिस तरह से उनके अभिभावक रखते हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी समस्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं स्कूल प्रबंधकों को दी गई। डीएम ने स्कूलों के सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को रोड सेफ्टी व अन्य सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी बातों को समय-समय पर बताया जाए। एसपी शिवहरि मीणा ने कहा कि बच्चों का ध्यान बिल्कुल उसी तरह रखें, जिस तरह से उनके अभिभावक रखते हैं। जो कर्मचारी कार्य कर रहे हैं, उनका सत्यापन अवश्य कराएं। सुरक्षित रखने के लिए गार्ड अथवा सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कराएं। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को सावधान करें कि किसी अंजान व्यक्ति तथा अंजान वस्तु से दूर रहें। बैठक में एडीएम न्यायिक रामअभिलाष के अलावा प्रधानाचार्य व प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें