फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम साढ़े पांच से सुबह साढ़े नौ

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम साढ़े पांच से सुबह साढ़े नौ
विज्ञापन

बजे तक बंद रहेंगे सीयूजी मोबाइल
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ चल रहा अभियंताओं का विरोध जारी है। सोमवार शाम सिविल लाइंस सर्किल दफ्तर के सामने बैठक करके इंजीनियरों को प्रांतीय दिशा निर्देशों से रू-ब-रू कराया गया। अभियंताओं ने कहा कि शाम को साढ़े पांच से सुबह साढ़े नौ बजे तक सभी एसडीओ और अवर अभियंताओं के सीयूजी मोबाइल बंद रहेंगे।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों की अगुवाई में उपखंड अधिकारियों और अवर अभियंताआें ने बैठक की। संगठन के अध्यक्ष एमए मंशूरी, सचिव एसपी यादव ने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर सभी एसडीओ और जेई 14 अक्तूबर तक पुरजोर विरोध जताएंगे। इसी क्रम में शाम को साढ़े पांच बजे से सुबह साढ़े नौ बजे तक मोबाइल बंद रखा जाएगा। कोई कामकाज नहीं किया जाएगा। बिजली की सप्लाई हो या न हो। इसकी जिम्मेदारी हम लोगों की नहीं होगी। एसडीओ टाउन अमित कुमार श्रीवास्तव, एसडीओ त्रिपुला एसएन यादव के अलावा अवर अभियंता रामलखन, राजीव यादव, शैलेंद्र मौर्य, सौरभ यादव, शंभूनाथ, सत्येंद्र, प्रवीण पांडेय, प्रीतमकांत ने कहा कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे की आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें