फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफजी में 1260 सीटों में 1135 पर एडमिशन

Fri, 24 Jul 2015 11:03 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोज गांधी कॉलेज में 13 जुलाई से चल रही बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुक्रवार को भी जारी रही।
विज्ञापन


अब तक बीए में 629, बीएससी में 343 व बीकॉम में 163 सीटें लॉक हो चुकी हैं। कुल 1260 सीटों में 1135 पर एडमिशन पूरा हो चुका है। मात्र 125 सीटें ही शेष बची हैं।

एफजी कॉलेज में बीए में 720, बीएससी में 360 और बीकॉम में 180 सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसलिंग चल रही है। ज्यादातर सीटें फुल हो चुकी हैं। दाखिले को लेकर शुक्रवार को भी बच्चों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि अब तक बीए में 629, बीएससी में 343 व बीकॉम में 163 सीटो के लिए एडमिशन पूरा हो चुका है। 125 सीटें बची हैं। जल्द ही उन पर भी दाखिले कराए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें