फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी

Thu, 23 Jul 2015 11:59 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरो ब्लॉक सभागार में गुरुवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में चार करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। पंचायत प्रतिनिधियों ने बिजली, पानी की समस्या उठाई। खंड विकास अधिकारी दिनेश यादव और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने बिजली, पानी की समस्या को दूर करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


बैठक में अतरहर के प्रधान संतोष तिवारी ने कहा कि किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। अधिकांश गांवों में इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हैं। इससे लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।

दोकनहा के प्रधान पवन सिंह तथा लोदीपुर प्रधान माधुरी यादव ने राजकीय नलकूप खराब होने की समस्या बताई। कुसंडी के रामकुमार मिश्रा ने बिजली के जर्जर लाइनों को ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन


बीडीओ ने संबंधित विभागों को पत्र लिखकर शीघ्र समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी खीरों रवी कुमार सिंह, सहायक अभियंता विद्युत उमेश सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम चौधरी, अवर अभियंता जलनिगम अवध किशोर, एडीओ पंचायत उमाशंकर यादव, विजय प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान केपी सिंह, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, सुरेश त्रिवेदी, रामचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें