पहले डाला वोट फिर सिर पर बांधा सेहरा
रायबरेली। लोकतंत्र के महापर्व में आहुति डालने को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह दिखा। शहर के सर्वोदय नगर के रहने वाले एक ऐसे ही युवा ने सिर पर सेहरा बांधने से पहले बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया।
शहर के सर्वोदय नगर निवासी शशिकांत त्रिवेदी की छह मई को शादी थी। घर पर शादी की तैयारी चल रही थी। बारात जाने से पहले शशिकांत मतदान केंद्र आईटीआई केंद्रीय विद्यालय पहुंचा और अपना वोट डाला। इसके बाद घर पहुंचकर सेहरा बांधा और दुल्हनियां लाने चल दिया।