फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बताकर खाते से उड़ाए 14 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बताकर खाते से उड़ाए 14 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र चिलौला गांव निवासी एक बैंक उपभोक्ता साइबर क्राइम का शिकार हो गया। उसके खाते से एटीएम कार्ड का ब्यौरा लेकर 14 हजार रुपये पार कर दिए गए। पीड़ित ने घटना की सूचना बैंक और कोतवाली में दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

चिलौला गांव निवासी विमल कुमार ने बताया कि उसका खाता बैंक आफ बड़ौदा में है। शुक्रवार की सुबह उसके मोबाइल में फोन आया। बात करने वाले युवक ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर उसे एटीएम कार्ड बंद होने की बात कही। युवक ने एटीएम कार्ड फिर से चालू कराने के लिए कार्ड के ऊपर लिखा नंबर और पिन कोड मांग लिया। पीड़ित ने बताया कि एटीएम कार्ड का ब्यौरा देते ही उसके खाते से 14 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल में रुपये निकल जाने का एसएमएस आया तो उसे पता चला। उसने इसकी सूचना बैंक जाकर अधिकारियों को दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें