फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा के दौरान महिलाओं पर गिरी पेड़ की डाल, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा के दौरान महिलाओं पर गिरी डाल, 10 घायल
विज्ञापन

ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को ग्राम देवता की पूजा-अर्चना करते वक्त पेड़ की डाल महिलाओं के ऊपर गिर गई। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। घायल महिलाओं को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर सात महिलाओं का उपचार चल रहा है, जबकि तीन महिलाओं को मामूली चोटें आने पर उन्हें अस्पताल नहीं लाया गया।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव दयालपुर का है। मान्यता के अनुसार गांव में जेठ और असाढ़ के महीनों में ग्राम देवता की पुजा होती है। सुबह सभी महिलाएं गांव के बाहर बने ग्राम देवता के चबूतरे पर पूजा कर रही थी। इसी दौरान पास में लगे पेड़ की मोटी डाल महिलाओं के ऊपर गिर गई। इसके नीचे कई महिलाएं दबकर घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डाल के नीचे दबी महिलाओं को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल शकुंतला देवी, देवकली, माया देवी, बिटाना, राधिका, उर्मिला और महराना को ऊंचाहार नगर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें