रायबरेली। प्रयागराज में जनवरी में लगने वाले माघी मेले को लेकर डिपो ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। डिपो की 110 बसें श्रद्धालुओं के लिए लगाई गई हैं। प्रयागराज में माघी मेला एक जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। छह शाही स्नानों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं।
मेले के लिए लखनऊ क्षेत्र की पांच सौ बसों को लगाया गया है। इसमें 110 बसें रायबरेली डिपो की शामिल की गई हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। रायबरेली डिपो से बसों का संचालन प्रयागराज मार्ग पर कराया जाएगा। वर्तमान समय में प्रयागराज के लिए डिपो से 13 बसों का संचालन हो रहा है।
ज्यादातर बसें बेलाकछार में बनने वाले अस्थायी डिपो तक पहुंचेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्रयागराज के बेलाकछार व विद्यावाहिनी में बनने वाले अस्थायी बस स्टेशन का मेला अधिकारी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव को बनाया गया है।
माघी मेला के शाही स्नान
स्नान - तारीखें
पौष पूर्णिमा - 3 जनवरी
मकर संक्रांति - 15 जनवरी
मौनी अमावस्या - 18 जनवरी
बसंत पंचमी - 23 जनवरी
माघी पूर्णिमा - 01 फरवरी
महा शिवरात्रि - 15 फरवरी