फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पटरी पर लौटा 11 ट्रेनों का संचालन

Fri, 15 May 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। करीब छह हफ्ते बाद 11 ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौट आया है। निरस्त चल रही छह ट्रेनें बृहस्पतिवार से दौड़ने लगीं, वहीं पांच ट्रेनों का रूट डायवर्जन खत्म हो गया। अब यह ट्रेनें भी अपने निर्धारित दिवसों में पहले की तरह पुराने रूट पर चलेंगी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। कानपुर रूट पर दौड़ने वाली इन ट्रेनों का संचालन बिगड़ने से यात्रियों को रोडवेज बसों से सफर करना पड़ रहा था। कानपुर में गंगा पुल के रेलवे ट्रैक पर चल रहा मरम्मत कार्य पूरा होने से संचालन बहाल हो गया है।
विज्ञापन

कानपुर में गंगा पुल की एक रेल लाइन के स्लीपर बदलने समेत अन्य सुधार कार्य होने थे। इस वजह से रोजाना सुबह से शाम तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा था। इस दरम्यान गुजरने वाली अलग-अलग रूटों की सभी ट्रेनों के निरस्त किया गया था या फिर दूसरे रास्तों से चला रहे थे। रायबरेली जिले से होकर गुजरने वाली 11 ट्रेनें प्रभावित थीं। इनमें रोजाना आने-जाने वाली छह ट्रेनें रायबरेली-कानपुर पैसेंजर, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त थीं।
इनके अलावा रोजाना चलने वाली चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, हफ्ते में एक दिन चलने वाली आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस, हफ्ते में दो दिन चलने वाली मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस, हफ्ते में तीन दिन चलने वाली आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस और भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन किया गया था, जिससे ये ट्रेनें दूसरे रास्तों से दौड़ रही थीं और रायबरेली से होकर नहीं चल रही थीं। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कानपुर में गंगा पुल पर मरम्मत कार्य पूरा हो गया है, इसीलिए प्रभावित चल रही सभी ट्रेनें पहले की तरह दौड़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें