फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आंधी से राइस मिल तबाह

Fri, 15 May 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
घुरवारा। बलीपुर स्थित एक राइस मिल बुधवार दोपहर को आई आंधी से तहस-नहस हो गई। इस घटना से मिल मालिक को बहुत नुकसान हुआ है। मिल का संचालन ठप है। इस कारण सरकारी चावल की आपूर्ति भी प्रभावित होने की पूरी आशंका है।
विज्ञापन

बलीपुर स्थित जय मां अंबे इंडस्ट्रीज राइस मिल सरकारी धान खरीदती है और फिर चावल बनाकर वापस करती है। बुधवार दोपहर को आंधी और बारिश ने राइस मिल को बर्बाद कर दिया। आंधी इतनी तेज कि मिल का टिन शेड दो किलोमीटर दूर हवा में उड़ गया। सपोर्ट के लिए लगाई गई कैंचियां भी तहस-नहस हो गईं।
मिल में लगी सोटेक्स, कंप्रेसर, शिफ्टर और एलीमीटर सहित सभी मशीनें खराब हो गईं। लगभग एक हजार बोरी चावल भीग गया, जो अब उपयोग लायक नहीं रहा। इसके अतिरिक्त लगभग तीन हजार क्विंटल धान भी पूरी तरह भीगकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

मिल पूरी तरह से बंद हो गई है। मिल मालिक अरुण सिंह ने बताया कि आंधी के कारण मिल में लगी कई महत्वपूर्ण मशीनें पूरी तरह खराब हो गई हैं। इन मशीनों के खराब होने से उत्पादन कार्य पूरी तरह रुक गया है। मिल में रखा लगभग एक हजार बोरी चावल भीगकर किसी काम का नहीं रहा। तीन हजार क्विंटल धान भी पूरी तरह बर्बाद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें