फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगते ही 107 सीनियर सिटीजन खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटवर्करों को कोरोनारोधी टीका लगाए जाने के बाद सोमवार से सीनियर सिटीजन का टीकाकरण शुरू हो गया। हालांकि पहले दिन औपचारिकता के तौर पर तीन सेंटरों पर टीकाकरण किया गया। पहले दिन 107 वृद्धजनों ने टीका लगवाया। टीके को लेकर उनमें उत्साह और खुशी देखने को मिली। एम्स और जिला अस्पताल में 77 वृद्धजनों को मुफ्त और जेएन हॉस्पिटल में शुल्क जमा कराकर 30 बुजुर्गों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि 16 जनवरी से जिले में कोरोना का टीका लगाया जा रहा था। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को टीका लगाया गया। फरवरी में फ्रंटवर्करों को टीके लगाए गए। अब 60 साल की उम्र पार चुके सीनियर सिटीजन का टीकाकरण शुरू किया गया है।
सोमवार को औपचारिकता के तौर पर एम्स, जिला अस्पताल और जेएन हॉस्पिटल में टीकाकरण किया गया। एम्स में 11 वृद्धजनों ने टीका लगवाया जबकि सबसे अधिक जिला अस्पताल में 66 वृद्धजनों ने टीके लगवाए। टीका लगवाने को लेकर वृद्धजनों में काफी उत्साह देखने को मिला। जेएन हॉस्पिटल में 250 रुपये शुल्क जमा करके वृद्धजनों ने टीका लगवाया। यहां 30 लोगों में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज करने के लिए पंजीकृत जिले के सात निजी अस्पतालों में कोरोनारोधी टीका लगवाया जा सकता है। सोमवार को जेएन हॉस्पिटल में टीकाकरण शुरू कर दिया। हॉस्पिटल ने सीएमओ के यहां से 21,250 रुपये जमा करके 85 टीके खरीदे थे। 30 वृद्धजनों को टीके लगाकर 250 रुपये एकत्र किए। इसी तरह अन्य छह अस्पतालों में भी टीकाकरण शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं।
सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि सीनियर सिटीजन में टीकाकरण शुरू हो गया है। सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण कराने के लिए शुल्क नहीं देना होगा जबकि आयुष्मान भारत योजना से जुड़े सातों अस्पतालों में टीका लगवाने वाले को 250 रुपये जमा करने होंगे। जल्द ही टीकाकरण में तेजी लायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें