फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 22 नशीली दवाओं की बिक्री रोकी

Fri, 25 Jul 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
एम्स के सामने संचालित मेडिकल स्टोर को बंद कराते ड्रग इस्पेक्टर।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के मेडिकल स्टोरों में नशे से संबंधित नाकोटिक्स दवाएं धड़ल्ले से बेची जा रही हैं। बृहस्पतिवार को ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने दुकानों पर छापा मारा तो 22 प्रकार की नारकोटिक्स दवाओं का लेखाजोखा नहीं मिला। दवाओं की बिक्री को रोकते हुए छह संदिग्ध दवाओं के नमूने प्रयोगशाला भेज दिए। एम्स के पास एक मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया। चारों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर ने सबसे पहले एम्स के पास संचालित जय मां दुर्गा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। फॉर्मासिस्ट मौके पर नहीं मिला। दवाओं के बिल नहीं मिले। पांच प्रकार की नारकोटिक्स दवाएं मिलीं, लेकिन उनका लेखाजोखा नहीं मिला। तमाम कमियां मिलने पर मेडिकल स्टोर को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया।

श्याम मेडिकल स्टोर सराय परशदेपुर में भी फार्मासिस्ट नहीं मिला। यहां पर न कैशमेमो काटा जा रहा था और न ही दवाओं के बिल दुकान में मिले। यहां भी बिना बिल के ही चार प्रकार की नाकोटिक्स दवाएं बेची जा रही थीं। दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। श्री विनायक मेडिकल स्टोर जिला परिषद मार्केट बाजार में किसी भी औषधि का विक्रय अभिलेख नहीं मिला।
विज्ञापन


यहां आठ प्रकार की नाकोटिक्स दवाएं रखी मिलीं, लेकिन किसी भी दवा का बिल नहीं मिला। धड़ल्ले से इन दवाओं की बिक्री की जा रही थी। यहां भी दो प्रकार की दवाओं की बिक्री को रोक दी गई। नमन मेडिकल स्टोर रूप भवन इंदिरानगर में न फार्मासिस्ट मिला और न ही दवाओं के बिल मिले। यहां चार प्रकार की नारकोटिक्स दवाओं को बिक्री के लिए रखा गया था। दो संदिग्ध दवाओं का नमूना भरा।

ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर नारकोटिक्स दवाओं के संबंध में अभिलेख मांगे गए हैं। अभिलेख उपलब्ध न कराने पर लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें