फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉनीटरिंग सेल से ऑनलाइन कनेक्ट हुए 102 परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार देर शाम मॉनीटरिंग सेल से सभी 102 परीक्षा केंद्र ऑनलाइन कनेक्ट हो गए।इससे सीसीटीवी कैमरों की गतिविधियों को परखा जा सका। अब रोज किसी न किसी परीक्षा केंद्र को ऑनलाइन किया जाता रहेगा।
विज्ञापन

इस बार बोर्ड परीक्षा में मॉनीटरिंग सेल की भूमिका अहम होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों को संसाधनों से लैस करने का काम काफी समय पहले से चल रहा था।
जिला मुख्यालय पर हाईटेक कंट्रोल रूम के रूप में मानीटरिंग सेल बनाने का निर्देश मिला तो इसमें और तेजी आई। मॉनीटरिंग सेल से सभी परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन देखकर ट्रायल लेने के लिए रविवार का दिन तय किया गया।
सुबह से लेकर रात तक कर्मचारी डटे रहे, लेकिन 65 केंद्र ही कनेक्ट किए जा सके। दूसरे दिन सोमवार को आंकड़ा 80 केंद्रों तक पहुंचा। तीसरे दिन 100 फीसदी रिजल्ट पाने के लिए फिर काफी मशक्कत की।
विज्ञापन

जिन 22 परीक्षा केंद्रों में दिक्कत आ रही थी, वहां के ऑपरेटर और तकनीकी सहायक को तलब किया गया। मॉनीटरिंग सेल में बैठाकर तकनीकी खामियों को दूर करके परीक्षा केंद्रों को कनेक्ट कराया गया।
देर शाम सभी 102 परीक्षा केंद्रों को कनेक्ट कर ऑनलाइन गतिविधि परखने की प्रक्रिया पूरी की गई। डीआईओएस डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि मॉनीटरिंग सेल में माध्यमिक शिक्षा और सूचना विज्ञान केंद्र के 15 कर्मचारियों की टीम लगाई गई।
निरंतर प्रयास के बाद सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों को ऑनलाइन परख लिया गया है। आगे भी इसी तरह परखा जाता रहेगा। इसलिए सभी परीक्षा केंद्र विद्यालय संचालन अवधि के दौरान ऑनलाइन रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें