डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ और भदोखर थाना क्षेत्र की सीमा पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बट से एक टाइल्स व्यवसायी को पीटकर 20 हजार रुपये लूट लिए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। डलमऊ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के आईटीआई कॉलोनी निवासी विवेक शुक्ला (28) टाइल्स का व्यापार करते हैं। शाम को वह डलमऊ से बाइक से घर जा रहा था।
तभी कठगर-राजघाट पर रंजीतपुर लोनारी गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचे की बट से उसे घायल कर 20 हजार रुपये लूट लिए और भाग गए।
उधर, सूचना पर डलमऊ और भदोखर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को डलमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।